Border 2 Trailer : मुंबई। बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर ने फैंस के जोश को हाई कर दिया है और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। सनी देओल के अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
23 जनवरी को होगी रिलीज
29 साल के लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और जोरदार डायलॉग्स की भरमार है। कुछ समय पहले रिलीज हुए गाने ‘घर कब आओगे’ ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ाया था और अब ट्रेलर ने उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने का काम किया है।
सनी देओल का क्लासिक अंदाज
सनी देओल मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में पुराने अंदाज और नए तेवर के साथ लौटे हैं। ट्रेलर में वे अपनी टीम को हौसला देते हुए कहते हैं,
“जंग हथियारों से नहीं, जुर्रत से जीती जाती है।”
पाकिस्तानियों को चेतावनी देते हुए उनका एक और जबरदस्त डायलॉग है,
“तुम हमें क्या हराओगे, तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं।”
वरुण धवन का दमदार एंट्री
इस फिल्म में पहली बार वरुण धवन फौजी के किरदार में दिखाई देंगे। ट्रेलर में उनका जोरदार डायलॉग है,
“हम पूजा राम की करते हैं, तेवर परशुराम की रखते हैं।”
इमोशनल सीन में वह अपनी पत्नी से विदा लेते हुए कहते हैं,
“फौजी हूं, वापस तो आना है। या तो जीत कर या तो याद बनकर, लेकिन आना तो है।”
दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी का प्रभाव
दिलजीत दोसांझ का सीन रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जिसमें वह अपनी मां से विदा लेते हुए कहते हैं,
“चलता हूं मेरी सौतेली माई, असली मां (धरती मां) का बुलावा आया है।”
अहान शेट्टी भी ट्रेलर में जबरदस्त अंदाज में नजर आए हैं।

ट्रेलर से बढ़ी फैंस की उत्सुकता
ट्रेलर में एक्शन, रोमांच और देशभक्ति के दृश्यों ने फैंस के बीच फिल्म के प्रति उम्मीदों को और मजबूत किया है। अब सभी की नजरें 23 जनवरी पर टिकी हैं, जब यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का असर क्या होता है।
