जाने माने ऑस्कर विनर संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानों ने तलाक की घोषणा कर दी है। दोनों शादी के 29 साल बाद तलाक लेने जा रहे हैं।
शादी के 29 साल बाद लेंगे तलाक
कपल की शादी को 29 साल पूरे हो चुके हैं। अब उनके वकील ने तलाक की आधिकारिक पुष्टि की है। इससे प्रशंसकों को गहरा सदमा भी लगा है। बयान में कहा गया कि भावनात्मक तनाव के कारण दोनों ये फैसला ले रहे हैं।
वकील ने जारी किया ये बयान
वकील ने आधिकारिक में कहा, “शादी के कई सालों बाद, श्रीमती सायरा ने अपने पति ए.आर.रहमान से अलग होने का कठिन फैसला लिया है। यह फैसला उनके रिश्ते में काफी भावनात्मक तनाव के बाद आया है। एक-दूसरे के प्रति अपने गहरे प्यार के बावजूद, दंपति ने पाया है कि तनाव और कठिनाइयों ने उनके बीच दूरियां पैदा कर दी है, जिसे इस समय कोई भी पक्ष पाटने में सक्षम नहीं है। सायरा ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने यह फैसला दर्द और पीड़ा के कारण लिया है। सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान जनता से गोपनीयता और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वह अपने जीवन के इस कठिन दौर से गुजर रही हैं।”
एआर रहमान ने किया ट्वीट
तलाक की खबरों के बीच एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, हमें लगा था कि हमारी शादी के 30 साल पूरे होंगे, लेकिन परिस्थिति जैसी है, उससे नहीं लगता कि ऐसा होगा। हमारे दिल इस कदर टूट गए हैं, कि इस टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांप सकता है टूटे दिल के साथ ये बताना बहुत ही परेशान कर रहा है। टूटे हुए हिस्से फिर कभी अपनी जगह नहीं पाते। हालांकि, टूटी हुई चीजों में भी हमें कुछ अर्थ तो खोज ही लेना चाहिए। इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करने के लिए हमारे सभी दोस्तों को धन्यवाद।
1995 में हुई थी शादी दोनों की शादी
एआर रहमान और सायरा बानों की शादी 1995 में हुई थी। कपल के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और अमीन हैं। दोनों की शादी बहुत ही अच्छी रही। हालांकि समय के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ने के कारण उन्होंने ये कठिन फैसला लिया है। एआर रहमान के प्रशंसकों के लिए इस बात पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
