Allu Arjun Tokyo Fan Meet: टोक्यो। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने जापान में अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रमोशन के दौरान एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका स्टारडम अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। टोक्यो में आयोजित मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन से मिलने के दौरान एक जापानी फैन भावुक हो उठी, और यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
16 जनवरी को जापान में रिलीज हुई फिल्म के प्रमोशन के लिए अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान मीट-एंड-ग्रीट इवेंट में फैंस से बातचीत करते हुए उन्होंने खुद आगे बढ़कर एक जापानी फैन से हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। इस पल ने उस फैन को भावुक कर दिया और वह फूट-फूटकर रोने लगी। आसपास खड़े लोग उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फैन की भावनाएं काबू में नहीं आ पाईं।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखते ही वायरल हो गया। इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कंचन और पृथ्वी ने इसे शेयर किया, और वीडियो में अल्लू अर्जुन की सादगी, विनम्रता और फैंस के प्रति उनका सम्मान लोगों का ध्यान खींचा। फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि यही कारण है कि अल्लू अर्जुन एक सच्चे ग्लोबल स्टार के रूप में पहचान बना चुके हैं।
वर्क के साथ-साथ अल्लू अर्जुन जापान में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम भी बिता रहे हैं। उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी लगातार इंस्टाग्राम पर ट्रिप की खूबसूरत झलकियां साझा कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार मकर संक्रांति से पहले हैदराबाद से जापान के लिए रवाना हुआ था और एक हफ्ते से वहां ठहरा हुआ है।
टोक्यो की यह घटना एक बार फिर साबित कर देती है कि अल्लू अर्जुन का स्टारडम सिर्फ उनके फिल्मों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका व्यक्तित्व और फैंस के प्रति उनका व्यवहार उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खास बनाता है।
