मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ऐश्वर्या राय एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन को ‘लव ऑफ माय लाइफ’ कहती नज़र आ रही हैं। हालांकि, इस वीडियो में जो सबसे ज़्यादा ध्यान खींचने वाली बात रही, वो था अभिषेक बच्चन का बर्ताव।
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि जब ऐश्वर्या अभिषेक के बारे में प्यार भरे शब्द कह रही थीं, तब अभिषेक उन्हें अनदेखा करते रहे। ऐश्वर्या से ‘द अनफॉरगेटेबल टूर’ के अनुभव को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने अपने पति की जमकर तारीफ की और उन्हें अपने जीवन का सबसे बड़ा प्यार बताया।
हालांकि ऐश्वर्या की इस भावनात्मक प्रतिक्रिया पर अभिषेक की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर फैंस के बीच चर्चा तेज़ हो गई है। कुछ यूज़र्स अभिषेक के बर्ताव पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ इसे कपल्स के बीच का एक सामान्य मोमेंट मान रहे हैं।
फिलहाल, दोनों सितारे इस वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे पाए हैं।