छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 952.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बलरामपुर जिले में 1329.0 मि.मी. और सबसे कम बेमेतरा जिले में 461.7 मि.मी. रिकॉर्ड की गई है।
रायपुर संभाग : रायपुर में 810.7, बलौदाबाजार 702.0, गरियाबंद 786.0, महासमुंद 695.9 और धमतरी में 839.5 मि.मी. वर्षा दर्ज।
बिलासपुर संभाग : बिलासपुर 988.5, मुंगेली 966.2, रायगढ़ 1165.8, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 809.9, जांजगीर-चांपा 1156.2, सक्ती 1049.8, कोरबा 1003.4 और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 908.4 मि.मी. वर्षा हुई।
दुर्ग संभाग : दुर्ग 742.9, कबीरधाम 672.0, राजनांदगांव 830.8, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 1170.9, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 690.0 और बालोद में 1013.8 मि.मी. वर्षा दर्ज।
सरगुजा संभाग : सरगुजा 679.8, सूरजपुर 1006.0, जशपुर 930.1, कोरिया 1059.2 और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 956.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई।
बस्तर संभाग : बस्तर 1317.4, कोंडागांव 868.9, कांकेर 1078.9, नारायणपुर 1143.6, दंतेवाड़ा 1286.0, सुकमा 1021.8 और बीजापुर में 1288.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
