कोरिया, 24 जून 2025 —
पशुधन विकास विभाग, कोरिया द्वारा सोनहत विकासखंड के ग्राम केशगवां में एकीकृत कृषि केंद्र (डीएमएफ मद अंतर्गत) के माध्यम से चयनित समूहों को वितरित किए जाने हेतु उन्नत नस्ल के पशुओं की खरीदी की जाएगी। इसके लिए 30 जून 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पशु मेले का आयोजन किया जाएगा।
खरीदे जाने वाले पशु
- 03 उन्नत/ग्रेडेड नस्ल के बकरे (18–24 माह के)
- 30 देसी बकरियां (1–2 वर्ष की, स्वस्थ)
- 02 संकर नस्ल (जर्सी/एचएफ) की दुधारू गायें, जिनके साथ 1 माह से कम उम्र का बच्चा हो
चयन एवं भुगतान की शर्तें
पशुओं का चयन मौके पर चयन एवं क्रय समिति द्वारा किया जाएगा। क्रय किए गए बकरे-बकरियों को 21 दिनों के लिए ग्राम केशगवां के एकीकृत कृषि केंद्र में क्वारंटाइन में रखा जाएगा। इस दौरान:
- केवल स्वस्थ पाए गए पशुओं का ही भुगतान किया जाएगा।
- मृत्यु की स्थिति में व्यापारी को दूसरा स्वस्थ पशु देना होगा।
- बीमारी की स्थिति में औषधि व्यय व्यापारी द्वारा ही वहन किया जाएगा।
समिति का निर्णय अंतिम व सभी व्यापारियों के लिए मान्य होगा। विभाग ने सभी स्थानीय पशु व्यापारियों से निर्धारित समय में मेले में भाग लेने और निर्धारित शर्तों के अनुसार पशु लाने की अपील की है।