जशपुर : छत्तीसगढ़ में शतरंज खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रजत जयंती महोत्सव के तहत जिला शतरंज संघ, जशपुर द्वारा राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक कम्युनिटी हॉल, जशपुर नगर में आयोजित होगी।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 अक्टूबर सुबह 9:30 बजे और समापन 13 अक्टूबर शाम 4 बजे किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल ₹2 लाख 51 हजार के नगद पुरस्कार और आकर्षक ट्रॉफियां दी जाएंगी।
- प्रथम पुरस्कार: ₹31,000 + ट्रॉफी
- द्वितीय पुरस्कार: ₹21,000 + ट्रॉफी
- तृतीय पुरस्कार: ₹11,000 + ट्रॉफी
इसके अलावा विशेष श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ जशपुर, सर्वश्रेष्ठ सरगुजा डिवीजन, सर्वश्रेष्ठ महिला, वरिष्ठ खिलाड़ी (55 वर्ष से ऊपर) और दिव्यांग प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। बालक-बालिकाओं के लिए अंडर-09, अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग में भी प्रतियोगिता होगी, जिसमें विजेताओं को नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी।
प्रवेश शुल्क:
- जशपुर जिले के प्रतिभागियों के लिए ₹100
- अन्य जिलों के प्रतिभागियों के लिए ₹500
प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ राज्य चौस एसोसिएशन (CGSCA) का वार्षिक पंजीकरण भी अनिवार्य होगा —
- जशपुर के लिए ₹75
- अन्य जिलों के लिए ₹150
खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रथम 50 पुरुष और 30 महिला प्रतिभागियों के लिए नि:शुल्क डॉरमेट्री आवास की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वच्छ व पौष्टिक भोजन रियायती दरों पर प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध रहेगा। सशुल्क होटल सुविधा भी रियायती दरों पर मिलेगी।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 +91-7828697878, +91-8770453053, +91-8770491200
एंट्री फॉर्म: एफ.ए. हर्ष शर्मा – 8982636269
पंजीकरण जानकारी: एस.एन.ए. अनिल शर्मा – 9907733189
जिला शतरंज संघ, जशपुर ने सभी शतरंज प्रेमियों से इस भव्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का आग्रह किया है।