जगदलपुर,जिले के तीन प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत यह स्वीकृति प्रदान की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार:
- तहसील तोकापाल के ग्राम सिंगनपुर निवासी हेमबती बघेल की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई। उनके पति मेघनाथ बघेल को 4 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
- तहसील बकावंड के ग्राम छोटेदेवड़ा निवासी थबीर गोयल की पानी में डूबने से मौत हुई। उनके पिता जयमन गोयल को 4 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है।
- तहसील भानपुरी के ग्राम घेटिया निवासी लेड़गा बन्छोर की भी पानी में डूबने से मृत्यु हुई। उनकी पत्नी सामबती बन्छोर को 4 लाख रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि यह स्वीकृत राशि सीधे पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में अंतरित की जाए। संबंधित तहसीलदारों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।