रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य वित्त सेवा संवर्ग के अधिकारियों का तबादला कर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। उच्चतर वेतनमान और क्रमोन्नति के बाद 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सुनील कुमार उपाध्याय को मिला अतिरिक्त प्रभार
राज्य सरकार ने सुनील कुमार उपाध्याय को उनके वर्तमान पद के साथ-साथ वरिष्ठ कोषालय अधिकारी, इंद्रावती कोषालय, नवा रायपुर अटल नगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इससे पहले वे उप संचालक (वित्त), संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण (प्रशिक्षण पक्ष), रायपुर के पद पर कार्यरत थे।

इसके साथ ही विजय कुमार वर्मा को उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही सुनील कुमार उपाध्याय को उप संचालक (वित्त), लोक शिक्षण संचालनालय के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।
7 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार, 2 अधिकारियों को मिली राहत
सरकार ने कुल 7 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है, जबकि 2 अधिकारियों को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
तबादलों का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, जिन अधिकारियों को प्रमोशन मिला है, उन्हें अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश संख्या F 1-10/2025 और अन्य विभागीय आदेशों के तहत यह तबादले किए गए हैं।
राज्य शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नए कार्यस्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें।