कार्यालय जिला पंचायत दंतेवाड़ा अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके तहत कुल 14 पदों के लिए दस्तावेज सत्यापन, कौशल परीक्षा और साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इनमें क्षेत्रीय समन्वयक के 7, लेखा सह एमआईएस सहायक के 5, डाटा एंट्री ऑपरेटर का 1 और भृत्य का 1 पद शामिल है।
चयन प्रक्रिया में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के बाद अनुभव को भी महत्व दिया गया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक पूर्ण वर्ष के अनुभव पर दो अंक दिए गए। इन अंकों को कौशल परीक्षा और साक्षात्कार में अर्जित अंकों के साथ जोड़कर अंतिम प्रावीण्य सूची तैयार की गई।
निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। अंतिम सूची को जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है तथा इसे जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अलग से डाक या अन्य माध्यम से सूचना नहीं भेजी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन अवश्य करें।
