रायपुर। कोयला घोटाले के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद छह आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। रिहा होने वाले आरोपियों में रोशन सिंह, शिव शंकर नाग, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, राहुल सिंह और मोइनुद्दीन कुरैशी शामिल हैं।
इन सभी आरोपियों को कोयला घोटाले से जुड़े मामलों में पहले गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अब उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
