जशपुर जिले के नवसंकल्प शिक्षण संस्थान ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। संस्थान के 63 होनहार अभ्यर्थियों का छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयन हुआ है। यह सफलता केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि जशपुर की मेहनत, संघर्ष, प्रतिभा और नवसंकल्प की उत्कृष्ट शिक्षण परंपरा का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिले में डीएमएफ मद से संचालित यह संस्था युवाओं के लिए बड़े अवसर का माध्यम बन चुकी है। नवसंकल्प के इन शानदार परिणामों ने जशपुर का नाम पूरे प्रदेश में एक बार फिर गौरवान्वित किया है।
कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एसएसपी ने दी बधाई
अधिकारीगणों ने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का परिणाम है। एसएसपी द्वारा बेहतर शारीरिक प्रशिक्षण की व्यवस्था कराई गई थी, जिसका लाभ चयन प्रक्रिया में स्पष्ट रूप से दिखा।
जशपर के लिए यह क्षण गर्व का है, क्योंकि बड़ी संख्या में युवाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए इस संस्थान की नींव रखी थी। आज नवसंकल्प जशपुर के युवाओं को अनुशासन, लक्ष्य, वातावरण और संकल्प की नई दिशा देकर एक वरदान साबित हो रहा है।
गरीब परिवारों के युवाओं के सपनों को मिले पंख
चयनित अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या ऐसे परिवारों से है, जिनके पास सीमित साधन थे, लेकिन नवसंकल्प ने उन्हें दिशा दी, पंख दिए और पुलिस सेवा में चयनित होने का अवसर प्रदान किया।
150 युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, 63 का चयन
प्राचार्या एवं जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि तीन बैचों में 150 युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया था।
इनमें से 45 युवा पहले नगर सैनिक में चयनित हो चुके हैं।
इस बार 63 युवाओं ने पुलिस कांस्टेबल परीक्षा उत्तीर्ण कर जशपुर का सम्मान बढ़ाया।
चयन 200 अंकों की मेरिट — 100 अंकों की शारीरिक दक्षता और 100 अंकों की लिखित परीक्षा — के आधार पर हुआ। प्रशिक्षण अवधि में सहायक कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों ने समय-समय पर मार्गदर्शन दिया।
प्रेरणा कक्षाओं और नियमित PT का मिला बड़ा फायदा
नवसंकल्प के कोर मेंबर और संकल्प के प्राचार्य ने नियमित प्रेरणा कक्षाएँ लेकर छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाया।
दैनिक शारीरिक प्रशिक्षण ने छात्रों को परीक्षा में विशेष लाभ दिलाया।
समन्वयक और जिले के प्रबुद्धजनों ने भी मार्गदर्शन करते हुए चयनित युवाओं को शुभकामनाएँ दीं।
