राज्य शासन ने लोक निर्माण विभाग के 13 उप अभियंताओं (सिविल) को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
पदोन्नत किए गए अभियंताओं में तेनसिंह सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार मेश्राम, जगदीश प्रसाद, कृष्ण कुमार रात्रे, तुलसी राम जोशी, नारद सिंह ध्रुव, रामभरोस भगत, राज्यशेखर मेश्राम, प्रदीप कुमार सिंह, टी.आर. साहू, रविंद्र कुमार नागरे, अरविंद कुमार गुप्ता एवं कमलेश शेण्डे शामिल हैं।
आदेश के अनुसार, इन सभी पदोन्नत अभियंताओं की नवीन पदस्थापना पृथक से जारी की जाएगी।
राज्य शासन के इस निर्णय से लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक सुदृढ़ता एवं कार्यक्षमता में और अधिक वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।
