राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आज रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन में मिली सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रेस क्लब जनहित से जुड़े मुद्दों को जिम्मेदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाएगा, ऐसी उन्हें अपेक्षा है। उन्होंने स्वतंत्र एवं सशक्त पत्रकारिता को लोकतंत्र की आधारशिला बताया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार साहू, महासचिव गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े उपस्थित रहे।
