राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में राज्य के 12 जिलों को किया सम्मानित
प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 19 नवंबर 2025 जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर छत्तीसगढ़ के 12 जिलों—रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और सूरजपुर—ने राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने इन जिलों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा प्रशासनिक सतर्क प्रयासों के परिणामस्वरूप राज्य ने बीते दो वर्षों में जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने सभी जिलों के नागरिकों और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि जनभागीदारी से संचालित यह प्रयास आने वाले समय में प्रदेश के जल भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
रायपुर जिला: नगर निगम प्रथम स्थान पर
रायपुर जिले को जल संचय जनभागीदारी अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। देशभर के नगर निगमों में रायपुर नगर निगम प्रथम स्थान पर रहा। पूर्वी जोन कैटेगरी 01 में रायपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा।
- नगर निगम रायपुर द्वारा किए गए कार्य: 33,082
- जिला प्रशासन रायपुर द्वारा किए गए कार्य: 36,282
राजनांदगांव: राष्ट्रीय जल पुरस्कार में प्रथम स्थान
राजनांदगांव जिले को ईस्ट जोन के अंतर्गत राष्ट्रीय जल अवार्ड में प्रथम स्थान और जनभागीदारी कैटेगरी 01 में दूसरा स्थान मिला। जिले को 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।
- पूर्ण जल संरक्षण कार्य: 58,967
बालोद: बेस्ट परफॉर्मिंग जिला
बालोद को कैटेगरी 01 में पहला स्थान मिला और 2 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।
- नई जल संरचनाएँ: 92,742
महासमुंद, बलौदाबाजार-भाटापारा और गरियाबंद
- महासमुंद: कैटेगरी 2 में प्रथम स्थान, 35,182 संरचनाएँ
- बलौदाबाजार-भाटापारा: कैटेगरी 2 में द्वितीय स्थान, 1 करोड़ रुपये पुरस्कार, 30,927 संरचनाएँ
- गरियाबंद: कैटेगरी 2 में तृतीय स्थान, 1 करोड़ रुपये पुरस्कार, 26,025 संरचनाएँ
बिलासपुर, दुर्ग, बलरामपुर, धमतरी, रायगढ़ और सूरजपुर
- बिलासपुर: कैटेगरी 03 में प्रथम स्थान, 25 लाख रुपये पुरस्कार, 21,058 संरचनाएँ
- दुर्ग: कैटेगरी 03 में 16वां स्थान, 25 लाख रुपये पुरस्कार, 5,010 परियोजनाएँ
- बलरामपुर: कैटेगरी 03 में 6वां स्थान, 25 लाख रुपये पुरस्कार, 8,644 परियोजनाएँ
- धमतरी: कैटेगरी 03 में 8वां स्थान, 25 लाख रुपये पुरस्कार, 7,674 परियोजनाएँ
- रायगढ़: कैटेगरी 03 में द्वितीय स्थान, 25 लाख रुपये पुरस्कार, 19,088 परियोजनाएँ
- सूरजपुर: कैटेगरी 03 में 12वां स्थान, 25 लाख रुपये पुरस्कार, 5,797 परियोजनाएँ
छत्तीसगढ़ के इन जिलों के सामूहिक प्रयासों ने जल संरक्षण को एक जनआंदोलन का रूप दिया है। यह उपलब्धि प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है और जल-सुरक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करती है।
