रायपुर, 04 अक्टूबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, और अन्य जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री ने देवी मां से प्रदेश और देश की खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।