कबीरधाम जिले में पर्यटन विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत स्वीकृत भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन 1 जनवरी 2026 को किया जाएगा। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना का भूमिपूजन नए वर्ष के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे।
कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा, पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा सांसद श्री संतोष पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल, राज्य कृषक कल्याण परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, बोड़ला जनपद अध्यक्ष श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना के पूर्ण होने से भोरमदेव मंदिर क्षेत्र में पर्यटन अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण होगा, जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ राज्य के पर्यटन मानचित्र पर कबीरधाम जिले की पहचान और सशक्त होगी।
