सुकमा , भारत स्काउट गाइड जिला सुकमा के रोवर-रेंजर का 50 सदस्यीय दल नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, बालोद में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। भारत स्काउट गाइड द्वारा आयोजित यह जंबूरी 5 दिवसीय होगी, जिसमें राज्यभर से रोवर-रेंजर सहभागिता करेंगे।
दल को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र भदौरिया, एपीसी श्री आशीष राम एवं सहायक खेल अधिकारी श्री कमल कुमार कोसरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन, सेवा भावना एवं नेतृत्व कौशल का परिचय देते हुए जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
रोवर-रेंजर दल में प्रभारी के रूप में श्रीमती धनेश्वरी निषाद, संदीप टंडन, लखन लाल चूरेन्द्र, शांति मरकाम, अंजलि कश्यप, मंजुला कश्यप एवं रजिया खान शामिल हैं। जंबूरी के दौरान प्रतिभागी विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, साहसिक एवं सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे।
इस आयोजन से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
