छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं में वीरता, शौर्य, साहस और आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है।
इस पुरस्कार के तहत एक महिला को 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक महिलाएँ आवेदन और विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त कर सकती हैं।
