रायपुर, लोकभवन की गतिविधियों से जनसामान्य, विशेषकर विद्यार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से लोकभवन का शैक्षणिक भ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर मठपारा के 50 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ लोकभवन का भ्रमण किया।
विद्यार्थियों ने लोकभवन परिसर स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम, उदंती परिसर, कन्हार परिसर, डिस्पेंसरी उद्यान तथा सचिवालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। इस दौरान बच्चों ने राज्यपाल से मुलाकात कर सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाए।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
भ्रमण के अंत में सभी विद्यार्थियों को पौधे भेंट किए गए तथा घर, स्कूल और गांव में पौधारोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया।
