छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग अंतर्गत महानदी मुख्य नहर के सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग मरम्मत कार्य हेतु 78 लाख 45 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
यह कार्य महानदी मुख्य नहर के किलोमीटर 87.30 से आगे निर्धारित हिस्से में सीमेंट कांक्रीट लाइनिंग की मरम्मत के लिए किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन एवं कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने हेतु मुख्य अभियंता, महानदी परियोजना, जल संसाधन विभाग, रायपुर को अधिकृत किया गया है।
