- देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां बम्लेश्वरी से देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भी मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामजी भारती, समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, भावेश बैद, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल उपस्थित रहे।
इसके अलावा कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट समिति के पदाधिकारी मौजूद थे।
