छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और अशासकीय संस्थाओं को मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर 2025 है।
इस योजना के तहत एक महिला या संस्था को 2 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इच्छुक आवेदक विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
