उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के प्रवास के दौरान श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर के समीप 02 स्क्वायर बेलर मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मशीन और वाहन की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं उद्देश्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने बताया कि स्क्वायर बेलर मशीन आधुनिक तकनीक से युक्त है, जो एक घंटे में लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हार्वेस्टर से कटे हुए पैरा को चौकोर बंडल (बेल) के रूप में तैयार करती है। इन बंडलों का उपयोग गौ-वंश के लिए चारे के रूप में किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण और पशुपालन को मिलेगा बढ़ावा
अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्क्वायर बेलर मशीन के उपयोग से खेतों में पैरा जलाने की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पशुओं के लिए चारे की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत सभापति डॉ. बीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, समस्त पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
