मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं शुरू की गई हैं। संत बाबा गुरु घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय, रायगढ़ में अब न्यूरोसर्जन, यूरोसर्जन और नेफ्रोलॉजिस्ट सप्ताह के निर्धारित दिनों पर मरीजों को चिकित्सा परामर्श देंगे। यह सुविधा दिवंगत अधिष्ठाता डॉ. विनीत जैन के प्रयासों का परिणाम है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता
अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. मिंज ने बताया कि विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सक निम्नानुसार उपलब्ध रहेंगे—
1. न्यूरोसर्जन – डॉ. नितीश नायक
(मस्तिष्क एवं रीढ़ रोग विशेषज्ञ)
हर मंगलवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
सर्जरी विभाग, ओपीडी
डॉ. नायक मस्तिष्क की गांठ, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, स्पाइनल इंजरी, साइटीका, मस्तिष्क संक्रमण, लकवा, सिरदर्द, नसों का दर्द, कमर दर्द, मिर्गी एवं अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का उपचार करेंगे।
2. यूरोसर्जन – डॉ. के. डी. खरे
(मूत्र रोग एवं पुरुष प्रजनन तंत्र विशेषज्ञ)
हर शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
भूतल, सर्जरी विभाग, ओपीडी कक्ष क्रमांक 01
डॉ. खरे द्वारा गुर्दे की पथरी, मूत्र संक्रमण, प्रोस्टेट समस्याएं, बांझपन, मूत्र असंयम, किडनी/प्रोस्टेट/मूत्राशय कैंसर तथा स्तंभन दोष जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
3. नेफ्रोलॉजिस्ट – डॉ. मीना पटेल
(किडनी एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ)
हर शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
प्रथम तल, मेडिसिन विभाग, ओपीडी कक्ष क्रमांक 01
डॉ. पटेल क्रोनिक किडनी डिजीज, किडनी फेलियर, किडनी संक्रमण, किडनी स्टोन, हाई ब्लड प्रेशर, डायलिसिस संबंधी समस्याएं तथा डायबिटीज से उत्पन्न किडनी रोगों का उपचार करेंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया बड़ा लाभ
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं शुरू होने से रायगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। अब लोगों को उपचार के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी और उन्हें अपने ही शहर में समय पर बेहतर चिकित्सा मिल सकेगी।
मरीजों को मिलेगा सीधा फायदा
इन सेवाओं के शुरू होने से रायगढ़ अंचल के मरीजों को—
- न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी का इलाज स्थानीय स्तर पर
- समय व आर्थिक संसाधनों की बचत
- बड़ी बीमारियों का त्वरित उपचार
- बड़े शहरों पर निर्भरता में कमी
