नई दिल्ली। इंटरनेट पर एक ऐसा खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी का भी होश उड़ सकता है। वीडियो में दिखाया गया है कि सोती हुई एक महिला के मुंह में लंबा सांप घुस गया, जो धीरे-धीरे उसके गले तक चला गया। जब महिला को दर्द महसूस हुआ, तो उसके परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए।
वीडियो में क्या दिखा
वीडियो में महिला अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई नजर आ रही हैं, और डॉक्टर उसकी मदद कर रहे हैं। महिला के गले में सांप होने के कारण डॉक्टरों ने सावधानीपूर्वक एक पाइप डालकर सांप को फंसाकर बाहर निकाला। यह प्रक्रिया बेहद नाज़ुक थी और डॉक्टरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सांप को देखकर डॉक्टर भी एक पल के लिए हैरान रह गए। आसपास मौजूद लोग भी यह देखकर चकित हैं कि सांप महिला के मुंह में कैसे घुस गया और महिला को इसका एहसास क्यों नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर वायरल
यह वीडियो एक गुमनाम अकाउंट @arojinle1 से शेयर किया गया है और अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने वीडियो पर अपने अलग-अलग रिएक्शंस दिए। कुछ ने लिखा कि वीडियो न होता तो यकीन ही नहीं होता कि ऐसा संभव है, वहीं कुछ ने डॉक्टरों की टीम की सराहना की, जिन्होंने डर के बावजूद महिला की जान बचाई।

वीडियो की लोकेशन और अन्य जानकारी
वीडियो में लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई है, और महिला की पहचान या घटना का समय स्पष्ट नहीं है। इसके बावजूद, यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
हमारी टीम इस वीडियो या इसके साथ किए जा रहे दावे की पुष्टि नहीं करती है। वहीं, आपकों भी आगाह करती है कि सोशल मीडिया, इंटरनेट और AI के दौर में ऐसे किसी भी वीडियो पर आंख बंद कर भरोसा न करें।