King Cobra Dangerous Stunt Video : बालासोर। ओडिशा के बालासोर से वायरल हो रहा एक वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में रेमुना का रहने वाला खगा नामक शख्स एक खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। आमतौर पर लोग जहरीले सांपों को देखकर दूर भागते हैं, लेकिन खगा ने तो सारी हदें पार कर दी।
खतरनाक स्टंट का वीडियो
वीडियो में किंग कोबरा पूरी तरह अलर्ट और फन फैलाए खड़ा है। इसके बाद खगा जमीन पर झुकता है और बिजली की रफ्तार से सांप के फन को अपने मुंह से दबोच लेता है और उसे ऊपर उठा देता है। यह दृश्य देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। स्टंट खत्म होने के बाद खगा ने सांप को झोले में डाल दिया, जैसे वह कोई खिलौना हो।
भीड़ में हुआ यह करतब
यह खतरनाक करतब भारी भीड़ के सामने किया गया। कई लोग डर के मारे कांप रहे थे, जबकि कुछ लोग इसे अपने फोन में रिकॉर्ड करने में व्यस्त थे। वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और नेटिज़न्स इस स्टंट को देखकर दंग हैं।
नेटिज़न्स की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कोबरा के साथ ऐसे कौन खेलता है?” जबकि दूसरे ने कहा, “भाई खतरे में नहीं, खुद डेंजर है।” एक अन्य ने इसे “खुदकुशी करने जैसा” बताया।
