नई दिल्ली: यूरोप के छोटे लेकिन खूबसूरत देश लातविया में तेजी से बिगड़ते लिंग अनुपात ने एक अनोखी सामाजिक व्यवस्था जन्म दे दी है। यहां पुरुषों की संख्या इतनी कम है कि कई महिलाएँ अपने घर के रोजमर्रा के काम निपटाने के लिए “Husband for an Hour” यानी किराए के पति जैसी सेवाओं का सहारा ले रही हैं।
लातविया में महिलाएँ 15.5% अधिक, पुरुषों की भारी कमी
यूरोस्टैट की रिपोर्ट के अनुसार, लातविया की जनसंख्या में महिलाओं की संख्या पुरुषों से करीब 15.5% अधिक है। इस असंतुलन का असर रोजगार, रिश्तों और सामाजिक जीवन में साफ नजर आता है।
पुरुषों की कम मौजूदगी के चलते हजारों महिलाएँ जीवनसाथी ढूंढने विदेश तक का रुख कर रही हैं।
क्या है “Husband for an Hour” सेवा?
पुरुषों की कमी और व्यस्त जीवनशैली के बीच महिलाएँ घरेलू कामकाज जैसे—
- पाइपलाइन रिपेयर
- बढ़ईगिरी
- घरेलू मरम्मत
- टीवी/फर्नीचर इंस्टालेशन
जैसे कार्य कराने के लिए Komanda24, Remontdarbi.lv जैसे सेवा प्लेटफॉर्म पर ‘अस्थायी पति’ बुक कर रही हैं।
ये “किराए के पति” असल में प्रोफेशनल हैंडीमैन होते हैं, जिन्हें एक घंटे या कुछ समय के लिए घर बुलाया जाता है।
पुरुषों की कम संख्या के पीछे चौंकाने वाले कारण
विशेषज्ञों का कहना है कि लातविया में पुरुषों का घटता अनुपात कई स्वास्थ्य-संबंधी कारणों से जुड़ा है:
- पुरुषों की औसत जीवन प्रत्याशा बेहद कम
- असामान्य रूप से उच्च मृत्यु दर (30–40 आयु समूह में तीन गुना अधिक)
- भारी धूम्रपान (31% पुरुष vs 10% महिलाएं)
- अस्वस्थ जीवनशैली व मोटापा
- मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ
यूरोस्टैट के अनुसार, लातवियाई महिलाएँ पुरुषों से औसतन 11 साल अधिक जीती हैं, जो पूरे यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा अंतर है। इससे उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं की संख्या और तेजी से बढ़ती है।
सिर्फ लातविया नहीं—यह ट्रेंड अब अन्य देशों में भी
दिलचस्प बात यह है कि “किराए के पति” की यह अवधारणा केवल लातविया तक सीमित नहीं है।
ब्रिटेन में 2022 में लॉरा यंग नाम की महिला ने अपने व्यवसाय “Rent My Handy Husband” के जरिए अपने पति जेम्स को घरेलू कामों के लिए किराए पर उपलब्ध कराया।
जेम्स आज भी पूरी तरह बुक रहने वाले सबसे लोकप्रिय “हैंडी हसबैंड” माने जाते हैं।
