दांत का अचानक होने वाला तेज दर्द कई बार सिरदर्द में बदल जाता है और रात की नींद तक छीन लेता है। ऐसे में लोग तुरंत पेनकिलर लेने लगते हैं, लेकिन आयुर्वेद में मौजूद कुछ आसान उपाय बिना किसी साइड इफेक्ट के राहत दे सकते हैं। रसोई में आसानी से मिलने वाली तीन चीजों से बनने वाला एक पावरफुल पेस्ट सिर्फ 5 रुपये में घर पर तैयार किया जा सकता है, जो मिनटों में दांत दर्द को कम करने में मदद करता है।
क्या-क्या लगती है सामग्री?
- काली मिर्च – एक चुटकी
- लौंग का पाउडर – एक चुटकी
- सरसों का तेल – कुछ बूंदें
ऐसे बनाएं पेस्ट
काली मिर्च और लौंग पाउडर को एक कटोरी में मिलाएँ और उसमें 3–4 बूंद सरसों का तेल डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को दर्द वाले दांत और मसूड़ों पर 1–2 मिनट हल्के हाथ से लगाएँ। पेस्ट को निगलें नहीं, थोड़ी देर बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
20 मिनट में राहत महसूस होने लगती है।
क्यों असरदार है यह नुस्खा?
- लौंग का यूजेनॉल – नेचुरल एनेस्थेटिक की तरह दर्द को सुन्न करता है।
- काली मिर्च का पिपेरिन – सूजन व दर्द के सिग्नल कम करता है और रक्त प्रवाह बढ़ाता है।
- सरसों का तेल – एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया से लड़ते हैं और मसूड़ों की सूजन कम करते हैं।
तीनों चीजें मिलकर एक नेचुरल मल्टी-एक्शन फॉर्मूला बनाती हैं जो दर्द, इंफेक्शन, सूजन और बदबू — सभी से राहत देता है।
पेस्ट के अन्य फायदे
- मसूड़ों की सूजन कम होती है
- दांतों की जड़ें मजबूत होती हैं
- बैक्टीरिया और प्लाक हटाने में मदद
- दांतों का पीलापन कम करने में सहायक
- ब्लीडिंग गम्स में राहत
- लंबे समय तक ताजगी का एहसास
पेनकिलर से पहले आजमाएँ यह घरेलू उपाय
यह नुस्खा तेज दर्द में तुरंत राहत दे सकता है और ओरल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। हालांकि, यह अस्थायी राहत प्रदान करता है।
यदि दर्द बार-बार हो रहा है या बहुत तेज है, तो डेंटिस्ट से जांच करवाना जरूरी है।
