छत्तीसगढ़ योग आयोग में नवनियुक्त सचिव ने कार्यभार संभालते ही लंबित प्रशासनिक मामलों के त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए हैं। पूर्व सचिव की संविदा अवधि समाप्त होने के कारण सितंबर माह से अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन-भत्ते, अध्यक्ष एवं सदस्यों के मानदेय, भवन किराया, बिजली, इंटरनेट तथा विभिन्न कार्यक्रमों के देयक लंबित थे।
नव पदस्थ सचिव ने पद ग्रहण के तुरंत बाद सभी नस्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित किया। इस कार्रवाई से आयोग की कार्यप्रणाली पुनः सुचारू हुई है और शासन की संवेदनशील व पारदर्शी प्रक्रिया का सुदृढ़ संदेश प्रसारित हुआ है।
